{"_id":"6a3bb29e831998474605ad1f","slug":"differently-abled-man-beaten-to-death-with-crutch-over-money-dispute-accused-arrested-sagar-news-c-1-1-noi1338-4429640-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: शराब पार्टी में पैसों के विवाद पर दिव्यांग की बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: शराब पार्टी में पैसों के विवाद पर दिव्यांग की बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 24 Jun 2026 07:42 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:42 PM IST
सार
सागर जिले के बीजरी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने 30 वर्षीय दिव्यांग टीकाराम लोधी की उसकी ही बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिलांतर्गत बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजरी में एक दिव्यांग युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के ही परिचितों ने की है। शराब पार्टी के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने दिव्यांग युवक को बैसाखी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में मानसून की एंट्री: नौ दिन की देरी से पहुंचा, अगले चार दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्से होंगे तरबतर
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ग्राम बीजरी निवासी मेघराज लोधी ने बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 30 वर्षीय भाई टीकाराम उर्फ टिक्कू लोधी दिव्यांग था। बीते दिनों टीकाराम अपने परिचित राधे लोधी और झब्बू लोधी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उनके बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने आपा खो दिया और दिव्यांग टीकाराम की बैसाखी छीनकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण टीकाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल को उपस्थित होना है या नहीं, इस पर कल फैसला लेगा हाईकोर्ट; MP-MLA कोर्ट ने दिया था नोटिस
बंडा अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) प्रदीप वाल्मीकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राधे लोधी (28 वर्ष) और झब्बू लोधी (60 वर्ष) को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजली उदैनिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पैसों के विवाद के चलते बैसाखी से हमला कर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ नए कानून भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 296(B) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
