सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Minor Dispute at Wedding Turns Fatal, Youth Dies; Family Protests, Demands Arrest of Accused

Sagar News: शादी समारोह में मामूली विवाद ने ली युवक की जान, सड़क पर उतरे परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्राम बरा में शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरा क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया।

Sagar News: Minor Dispute at Wedding Turns Fatal, Youth Dies; Family Protests, Demands Arrest of Accused
चक्काजाम करते ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार

जिले की बंडा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बरा में एक शादी समारोह के दौरान हुई हिंसा में एक व्यक्ति की जान चली गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मृतक के परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। इस हंगामे के कारण बरा क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया छक्का निवासी पप्पू उर्फ कंछेदी रजक अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम बरा आए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान खाना खाते समय पप्पू का एक स्थानीय युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने पप्पू के साथ मारपीट कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: रक्षक बना भक्षक, नाबालिग को कागजों पर बनाया 'जवान', फिर ढाया जुल्म; SI की गुंडागर्दी पर हड़कंप

परिजनों द्वारा घायल अवस्था में उन्हें तुरंत दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरा में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन अशोक ने बताया कि शादी की खुशियों के बीच मामूली विवाद पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मांग की है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed