सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   DJ participating in the procession broke and fell on dancing crowd, killing a 14-year-old boy and

सागर में हनुमान जयंती चल समारोह में बड़ा हादसा: डीजे टूटकर नाच रहे लोगों पर गिरा, किशोर की मौत; छह अन्य घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

सागर के मकरोनिया में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे सिस्टम गिरने से कई श्रद्धालु दब गए, जिसमें 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

DJ participating in the procession broke and fell on dancing crowd, killing a 14-year-old boy and
अस्पताल में जुटे परिजन व स्थानीय लोग।
विज्ञापन

विस्तार

सागर जिले के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर निकाले जा रहे चल समारोह के दौरान एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मकरोनिया थाने के नजदीक से शुरू हुई शोभायात्रा के दौरान डीजे सिस्टम का एक बड़ा हिस्सा अचानक रस्सी टूटने की वजह से सड़क पर आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु डीजे के मलबे के नीचे दब गए। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए श्रीनगर (वार्ड क्रमांक 2) निवासी 14 वर्षीय बालक आर्यन कोरी की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Trending Videos


मिलन के लिए जा रही थी शोभायात्रा
जानकारी के मुताबिक, हर साल की तरह इस वर्ष भी मकरोनिया थाने के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से भव्य सालाना चल समारोह का आयोजन किया गया था। इस यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त डीजे की धुन पर थिरक रहे थे और अखाड़े व भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र थीं। इस पावन यात्रा में हनुमान जी महाराज को पालकी में विराजित कर उनके प्रभु श्री राम से मिलन करवाने के लिए दीनदयाल नगर स्थित राम दरबार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल पैराडाइज के पास टूटी रस्सियां, मची चीख-पुकार
चल समारोह अपनी पूरी भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा था। जैसे ही भक्तों का हुजूम होटल पैराडाइज के पास पहुंचा, अचानक डीजे वाहन पर साउंड सिस्टम को बांधने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सियां टूट गईं। वजन का संतुलन बिगड़ने के कारण डीजे का भारी-भरकम आधा हिस्सा सीधे नीचे सड़क पर नाच रहे भक्तों पर आ गिरा। भारी साउंड सिस्टम गिरते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें- MP News: दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात जारी हुआ आदेश; सीट रिक्त घोषित

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसा होते ही चल समारोह में मौजूद भक्तों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व तत्परता दिखाई। कार्यकर्ताओं ने तुरंत भारी मलबे को हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और बिना वक्त गंवाए निजी वाहनों से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भिजवाया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 14 साल के मासूम आर्यन कोरी को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे मकरोनिया क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

अस्पताल में जुटे लोग

अस्पताल में जुटे लोग

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed