सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fires rage in Deori, 7 locations blaze in a single day; crops and two harvesters burned to ashes

Sagar News: देवरी में आग का दिखा तांडव, एक ही दिन में सात जगहों पर भड़की लपटें; फसलें व दो हार्वेस्टर जलकर खाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के देवरी क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज हवाओं के बीच अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं ने तबाही मचा दी। गेहूं की खड़ी फसल और हार्वेस्टर जलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ।

Fires rage in Deori, 7 locations blaze in a single day; crops and two harvesters burned to ashes
आग से जला हार्वेस्टर
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले अंतर्गत देवरी क्षेत्र में रविवार का दिन आफत बनकर टूटा। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के बीच क्षेत्र में अलग-अलग सात स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में पकी खड़ी गेहूं की फसल समेत दो हार्वेस्टर जलकर खाक हो गए। आगजनी की इन चौतरफा घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
Trending Videos


फायर ब्रिगेड के आते-आते जल चुकी थी फसल
ग्राम चिरचिटा में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। जब तक नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच पाती, तब तक दो एकड़ से अधिक के रकबे में लगी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि, दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य खेत जलने से बच गए। इस घटना में दो-तीन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटाई के दौरान धू-धू कर जले हार्वेस्टर
आग की दूसरी बड़ी घटना ग्राम तीतर पानी में हुई, जहां गेहूं की कटाई करते समय एक हार्वेस्टर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर समय रहते आग पर काबू पा लिया।

वहीं, ग्राम मुआर ससना में किसान सुरेंद्र सिंह राजपूत के खेत में कटाई कर रहे हार्वेस्टर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे हार्वेस्टर पूरी तरह जल गया। मशीन के ड्रम में भरा हुआ गेहूं और खेत में खड़ी फसल भी इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर ब्रिगेड चालक जमील खान, बबलू प्रजापति, प्रकाश दुबे और गुलाब मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में अवैध ग्रेनाइट खनन का खुलासा: तीन साल तक वन क्षेत्र में चलता रहा खेला, विधानसभा में गूंजा मुद्दा

इन गांवों में भी मची तबाही
इन घटनाओं के अलावा क्षेत्र के गौरझामर, ईश्वरपुर, देगुवां और रायखेड़ा गांवों में भी आगजनी की घटनाएं प्रकाश में आई हैं। दमकल की सीमाएं होने के कारण नगर पालिका की टीम केवल 3 जगहों पर ही पहुंच सकी, जबकि शेष 4 स्थानों पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पारंपरिक संसाधनों से आग पर काबू पाया। इन सभी गांवों में गेहूं की फसल जलने से किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है।
 

आग से जला हार्वेस्टर

आग से जला हार्वेस्टर, मौके पर मौजूद स्थानीय लोग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed