सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Man held friend's wife hostage on a pretext and raped her; all three accused sent to jail.

Sagar News: दोस्त की पत्नी को बहाने से बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, तीनों आरोपी भेजे गए जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंगरौली जिले में कलेक्टर गौरव बैनल ने औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की। सरई तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस देकर कलेक्ट्रेट अटैच किया गया, रीडर निलंबित हुए और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी किया गया। प्रशासन में हड़कंप है।

Sagar News: Man held friend's wife hostage on a pretext and raped her; all three accused sent to jail.
पुलिस थाना मोतीनगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में मानवता और दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही दोस्त की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए उसकी 28 वर्षीय पत्नी को न केवल अगवा किया, बल्कि तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos


काम के बहाने ले गया, कमरे में रखा बंधक
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का पति पिछले कुछ दिनों से किसी मामले में जेल में बंद था। इसी दौरान पति का मित्र देवा विश्वकर्मा (26 वर्ष), जिसका घर पर पहले से आना-जाना था, महिला के पास पहुंचा। वह किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर महिला को अपने साथ ले गया। आरोपी उसे अपने दोस्त प्रकाश और रवि अहिरवार के कमरे पर ले गया। वहां उसने महिला के साथ गलत काम किया। आरोपियों ने महिला को तीन दिनों तक कमरे में ही कैद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खाकी की कोशिशों को मिला समय का साथ, बलि की वेदी से 22 दिन बाद घर लौटा अपहृत मासूम; कैसे बची जान?

पति के बाहर आते ही खुला राज
पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। बीते दिन जब महिला का पति जेल से छूटकर घर आया, तब पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद दंपती तुरंत मोतीनगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

तीनों आरोपी भेजे गए जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दबिश दी और मुख्य आरोपी देवा विश्वकर्मा सहित उसके साथी रवि और प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed