{"_id":"69b7a9d24a5f01e0dc06d86b","slug":"massive-fire-broke-out-at-a-garbage-factory-with-flames-raging-since-2-am-everything-was-destroyed-sagar-news-c-1-1-noi1338-4055318-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, 10 फीट ऊंची लपटों से मचा हड़कंप; 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, 10 फीट ऊंची लपटों से मचा हड़कंप; 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
बहेरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कचरा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर इसकी चपेट में आ गया। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत और 10 से अधिक दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सागर में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार देर रात एक गत्ता (पुट्ठा) फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय दमकल गाड़ियां इसे काबू करने में नाकाफी साबित हुईं। हालात को देखते हुए भारतीय सेना के फायर फाइटर्स को बुलाना पड़ा। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत और 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियों की मदद से आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका।
रात 2:30 बजे उठीं 10 फीट ऊंची लपटें
जानकारी के मुताबिक, सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटोरिया इलाके में स्थित गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार रात करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। तेज लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: Ujjain News: बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात
आर्मी ने संभाला मोर्चा, 10 दमकलों ने पाया काबू
आग की सूचना मिलते ही मकरोनिया नगर पालिका, सागर नगर निगम, कर्रापुर और शाहपुर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों तक आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग लगातार फैलती रही। इसके बाद सेना को सूचना दी गई। सेना की फायर फाइटर टीम मौके पर पहुंची और नगर निगम की टीमों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 7 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सोमवार सुबह तक सुलगता रहा मलबा
मुख्य आग पर काबू पाने के बाद भी फैक्ट्री के अंदर जमा कचरा और भारी मलबा सोमवार सुबह 11:30 बजे तक धधकता रहा। आग को पूरी तरह खत्म करने के लिए मौके पर जेसीबी मशीनें बुलाई गईं। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि नीचे दबी आग को पूरी तरह ठंडा किया जा सके।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, नुकसान का आकलन जारी
पुलिस ने घटना का पंचनामा तैयार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। इस आग से फैक्ट्री संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि नुकसान का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X