Sagar News: NEET परीक्षा को लेकर सागर पुलिस अलर्ट, एसपी ने पांच परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
सागर में NEET परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने शुक्रवार को जिले के पांच प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सागर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने शुक्रवार को जिले के पांच प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।
पांच प्रमुख परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने जिले के पांच प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इनमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 सागर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 सागर, आर्मी पब्लिक स्कूल सागर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर तथा शासकीय कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर शामिल हैं। उन्होंने सभी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का बारीकी से निरीक्षण किया।
अभ्यर्थियों और अभिभावकों की सुविधा पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान एसपी अनुराग सुजानिया ने केवल सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि परीक्षा देने आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की सुविधा पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जाए। प्रवेश और निकास व्यवस्था व्यवस्थित रहे, ताकि किसी प्रकार की भीड़भाड़ न हो। साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए और वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
पुलिस बल को दिए सतर्कता के निर्देश
एसपी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से परीक्षा देने आने वाले छात्रों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ललित कश्यप सहित संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार
सागर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में NEET परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और नकल विहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें।
