फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Road Accident: Two Killed, Fiancee Injured as Car and Bike Collide Outside Baheriya Police Station

सागर में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, मंगेतर गंभीर; हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

Sat, 25 Jul 2026 08:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर बहेरिया थाने के सामने कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर घायल है। मृतकों में युवती का मंगेतर भी शामिल है। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sagar Road Accident: Two Killed, Fiancee Injured as Car and Bike Collide Outside Baheriya Police Station
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर बहेरिया थाना परिसर के ठीक सामने शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर बहेरिया थाने की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे थाना परिसर के अंदर जा गिरे।

विज्ञापन

घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत बाहर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज जारी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रामचरण अहिरवार (28) निवासी बरायठा और सुनील अहिरवार (23) निवासी बराज के रूप में हुई है। घायल युवती की पहचान खुशबू अहिरवार (20) निवासी बम्होरी बीका के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, मानवीय आधार की दलील भी नहीं आई काम

अस्पताल में भर्ती खुशबू ने बताया कि उसकी शादी सुनील अहिरवार से तय हुई थी और वह उसकी मंगेतर है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही सभी पारिवारिक तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

बहेरिया थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि हादसे में शामिल कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार सवार अमित यादव और उनका एक साथी सुरक्षित हैं तथा उन्हें मामूली चोटें आई हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाइक सवार किस दिशा में जा रहे थे और दुर्घटना कैसे हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस का कहना है कि यदि वे हेलमेट लगाए होते, तो सिर पर लगी गंभीर चोटों से बचाव संभव हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed