{"_id":"69ef8702e2ff1c0a080c58e2","slug":"the-couple-committed-suicide-by-hanging-themselves-at-home-they-made-a-living-by-making-beedis-sagar-news-c-1-1-noi1338-4217847-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: दंपति ने घर में लगाया फंदा, बीड़ी बनाकर करते थे गुजारा; रविवार रात पड़ोसियों से की थी सामान्य बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: दंपति ने घर में लगाया फंदा, बीड़ी बनाकर करते थे गुजारा; रविवार रात पड़ोसियों से की थी सामान्य बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना को लेकर शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
प्रारंभिक कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ वार्ड क्रमांक-10 में रहने वाले एक पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
अकेले रहते थे पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय उत्तम अहिरवार और उनकी 42 वर्षीय पत्नी हरिबाई घर में अकेले रहते थे। दंपत्ति बीड़ी बनाने का काम कर अपना जीवन यापन करते थे। उनका इकलौता बेटा काम के सिलसिले में सागर में रहता है। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटकते देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
पढ़ें: 'सहमति वाले रिश्ते में अपराध कैसे?' 15 साल लिव-इन के बाद दुष्कर्म के आरोप पर सुप्रीम सवाल; महिला को नसीहत
रात को पड़ोसियों के साथ की थी चर्चा
हैरानी की बात यह है कि रविवार देर रात तक दोनों पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर मोहल्ले वालों के साथ बैठे थे। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने बिल्कुल सामान्य तरीके से बातचीत की थी। उनके व्यवहार से जरा भी आभास नहीं हुआ कि वे ऐसा कोई खौफनाक कदम उठा सकते हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सागर में रह रहे उनके बेटे को सूचना दी। बेटे के पहुंचने के बाद शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि कुछ घंटों पहले तक सामान्य दिख रहे दंपत्ति ने अचानक मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X