{"_id":"6a393bae4bed12cf7607bcab","slug":"tiger-attacks-rural-youth-out-for-a-morning-walk-admitted-to-hospital-with-injuries-sagar-news-c-1-1-noi1338-4423355-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सुबह घूमने निकला था युवक, टाइगर ने किया जानलेवा हमला, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सुबह घूमने निकला था युवक, टाइगर ने किया जानलेवा हमला, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mon, 22 Jun 2026 09:31 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:31 PM IST
सार
सागर जिले के रहली क्षेत्र में जंगल की ओर गए एक युवक पर टाइगर ने हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने और ग्रामीणों के पहुंचने पर बाघ जंगल में भाग गया, जबकि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
युवक का इलाज करता मेडिकल स्टाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रहली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टाइगर के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम पटना मुहली के पास की है। जानकारी के अनुसार पटना मुहली निवासी 31 वर्षीय सुदामा यादव सोमवार सुबह करीब 6 बजे गांव के समीप जंगल की ओर गया था। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक टाइगर ने पीछे से उस पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक हमला इतना तेज था कि सुदामा करीब 10 फीट दूर जाकर गिर पड़ा। इसके बाद टाइगर ने उसके दाहिने हाथ को अपने जबड़ों में जकड़ लिया। युवक के शोर मचाने और आसपास लोगों की आहट मिलने पर टाइगर उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने घायल युवक को तत्काल सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Panna News: टमाटर के दाम पर छिड़ी महाभारत, भाव में 30 रुपये के अंतर पर बढ़ा विवाद, युवक पर बरसाए डंडे
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार सुदामा के दाहिने हाथ पर टाइगर के दांतों के गहरे घाव हैं, जिन पर करीब 10 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा उसकी पीठ और कमर पर पंजों के निशान भी मिले हैं। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है।
घटना के बाद पटना मुहली और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जंगल और खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा है कि वे सुबह और शाम के समय अकेले जंगल की ओर न जाएं तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।
