सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger roars increase in Veerangana Durgavati Tiger Reserve, tigress N6 from Pench gives birth to four cubs

सागर में खुशखबरी: बाघिन N6 ने दिए चार शावकों को दिए जन्म, टाइगर रिजर्व में बढ़ी संख्या; वन विभाग में भी खुशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पेंच से लाई गई बाघिन N6 ने चार शावकों को जन्म दिया। सभी स्वस्थ हैं। अब रिजर्व में बाघों की संख्या 30 के पार पहुंच गई है। 

Tiger roars increase in Veerangana Durgavati Tiger Reserve, tigress N6 from Pench gives birth to four cubs
शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक उत्साहजनक खबर सामने आई है। करीब एक साल पहले पेंच टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर यहां लाई गई बाघिन N6 ने पहली बार चार शावकों को जन्म दिया है। सोमवार सुबह नियमित गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने एक गुफा के बाहर बाघिन को अपने चार नन्हे शावकों के साथ देखा। इस मनमोहक दृश्य को वनकर्मियों ने कैमरे में कैद भी किया।

Trending Videos


वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाघिन और उसके सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रजनीश सिंह के मुताबिक, पेंच से लाई गई इस बाघिन का यह पहला प्रसव है और इसे रिजर्व प्रबंधन बड़ी उपलब्धि मान रहा है। उन्होंने बताया कि रिजर्व में अनुकूल वातावरण, पर्याप्त शिकार और सुरक्षित क्षेत्र उपलब्ध होने से बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'ये लड़ाई आसान नहीं थी', भाजपा की जीत पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; कैसा रहा उनका संघर्ष? जानें

इन चार नए शावकों के जन्म के साथ ही टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या 30 के पार पहुंच गई है। शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। शुरुआती दो साल को सबसे संवेदनशील मानते हुए इलाके में ट्रैकर कैमरे लगाए गए हैं और वन अमले की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी बाहरी खतरे से उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। इस उपलब्धि से न सिर्फ वन विभाग के प्रयासों को बल मिला है, बल्कि वन्यजीव प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाघों की बढ़ती संख्या क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी और भविष्य में पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed