पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic accident in Sagar: Speeding truck hits motorcycle, father and son killed

Sagar News: तेज रफ्तार का कहर! शादी में जाने निकले पिता-पुत्र नहीं लौटे घर, परिवार में मातम

Sat, 27 Jun 2026 04:18 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 04:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता कमलकांत तिवारी और पुत्र स्वप्निल तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
Tragic accident in Sagar: Speeding truck hits motorcycle, father and son killed
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी बंगले के पास रहते थे दोनों

जानकारी के अनुसार, सागर के कैंट क्षेत्र में एसपी बंगले के पास रहने वाले 71 वर्षीय कमलकांत तिवारी शुक्रवार रात अपने 43 वर्षीय बेटे स्वप्निल तिवारी के साथ बाइक से खैजरा गांव जा रहे थे। दोनों एक परिचित के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक सानौधा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर सांईखेड़ा तिगड्डा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को मकरोनिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान पहले कमलकांत तिवारी और फिर स्वप्निल तिवारी की मौत हो गई।

अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

शनिवार को सानौधा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।


सांईखेड़ा तिगड्डा को बताया ब्लैक स्पॉट

घटना के बाद मृतक के भाई सुनील तिवारी ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सांईखेड़ा तिगड्डा अब दुर्घटनाओं का ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां आए दिन गंभीर सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने मांग की कि इस तिगड्डे पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed