सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Two accused arrested in rape case of college student

Sagar News: कॉलेज छात्रा से ढाबे में दरिंदगी, परिचित युवक ने दोस्तों संग की हैवानियत, दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़िता एक ढाबे में खाना गई थी। वहां उसकी मुलाकात जान पहचान वाले अंकुर सोनी से हुई। आरोप है कि अंकुर उसे बातों में उलझाकर ढाबे के एक कमरे में ले गया। वहां उसके दो दोस्त पहले से थे। तीनों ने उकसे साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

Sagar News: Two accused arrested in rape case of college student
पुलिस थाना बहेरिया
विज्ञापन

विस्तार

सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई। यहां शहडोल से आकर पढ़ाई कर रही एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ हाईवे स्थित एक ढाबे पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने वालों में युवती का एक परिचित भी शामिल था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Trending Videos


बातों में उलझाकर कमरे में ले गया परिचित
जानकारी के अनुसार पीड़िता शहडोल जिले की रहने वाली है और वर्तमान में मकरोनिया क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। बीती 2 जनवरी को वह बहेरिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गई थी। वहां उसकी मुलाकात अंकुर सोनी नाम के युवक से हुई, जिसे वह पहले से जानती थी। आरोप है कि अंकुर उसे बातों में उलझाकर ढाबे के एक कमरे में ले गया। वहां उसके दो अन्य साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर युवती के साथ दरिंदगी की और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में खुला मामला
घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे रात में ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पीड़िता ने डॉक्टरों को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के प्रारंभिक बयान दर्ज किए। बाद में मामला संबंधित बहेरिया थाने को सौंपा गया।

ये भी पढ़ें- खाकी की कोशिशों को मिला समय का साथ, बलि की वेदी से 22 दिन बाद घर लौटा अपहृत मासूम; कैसे बची जान?

ढाबा कर्मचारी पर भी मामला दर्ज
सागर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अंकुर सोनी, उसके दो साथियों और वारदात में सहयोग करने वाले ढाबा कर्मचारी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ढाबा कर्मचारी ने आरोपियों को कमरा उपलब्ध कराया और वारदात को छिपाने में मदद की। हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed