{"_id":"6a056b1d855dd837dc05c50b","slug":"two-groups-of-transgenders-clashed-and-both-sides-reached-the-police-station-sagar-news-c-1-1-noi1338-4280193-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: सागर में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, अपहरण-तोड़फोड़ के आरोपों से गरमाया मामला; अब आगे क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: सागर में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, अपहरण-तोड़फोड़ के आरोपों से गरमाया मामला; अब आगे क्या?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार
सागर में किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। मोती नगर थाना क्षेत्र में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, अपहरण और तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे, वहीं दूसरे पक्ष ने खुद के अपहरण और हमले की शिकायत दर्ज कराई है।
थाने के सामने जुटे किन्नर समुदाय के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सागर में किन्नरों के दो पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। बुधवार को मोती नगर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अपहरण, मारपीट और तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।
गाड़ियों में तोड़फोड़ और सीसीटीवी साक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। किन्नरों का एक गुट बड़ी संख्या में मोती नगर थाने पहुँचा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे इतवारी टोरी स्थित रंग महल में एकत्रित हुए थे, तभी दूसरे पक्ष की रानी ठाकुर और उनके साथियों ने वहां खड़ी उनकी दो गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं और आरोप लगाया है कि रानी ठाकुर विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर शहर की शांति भंग करने की कोशिश कर रही हैं।
रानी ठाकुर का पलटवार मेरा अपहरण हुआ
मामला तब और पेचीदा हो गया जब रात करीब नौ बजे रानी ठाकुर भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुँचीं। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को मनगढ़ंत बताया। रानी ठाकुर ने पुलिस को अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार रात विपक्षी गुट के लोगों ने उनका अपहरण किया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने इस पूरी साजिश के पीछे भोपाल की किन्नर काजल, देवरी की संध्या और गोलू हाजी का नाम लिया है।
ये भी पढ़ें- Ujjain: इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े में घमासान, मां काली नंद गिरी ने गुरु से तोड़ा रिश्ता, महामंडलेश्वर पद छीना
पुलिस की कार्रवाई
मोती नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और शिकायती आवेदन लिए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। गाड़ियों में तोड़फोड़ के फुटेज और चोट के निशानों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर में इस विवाद के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच में कौन सा पक्ष सच्चा निकलता है।
Trending Videos

थाने के सामने जुटे किन्नर समुदाय के लोग

कमेंट
कमेंट X