पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Widow harassed by father-in-law, then cheated and physically abused by brother-in-law

Sagar News: विधवा महिला से ससुर ने की छेड़छाड़, देवर ने भी शादी का झांसा देकर 10 महीने तक किया गंदा काम

Sat, 27 Jun 2026 10:56 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 10:56 AM IST
सार

सागर के रहली थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और देवर पर शादी का झांसा देकर करीब 10 महीने तक कथित दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Widow harassed by father-in-law, then cheated and physically abused by brother-in-law
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

विस्तार

सागर के रहली थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला के साथ उसके ही ससुर द्वारा छेड़छाड़ और देवर द्वारा शादी का झांसा देकर करीब 10 महीने तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। ऐसा आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा था ससुर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी साल 2017 में हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुर दहेज में बाइक न मिलने को लेकर उसे ताने देने लगा था। पीड़िता का आरोप है कि ससुर उस पर गलत नीयत रखता था और अवैध संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाता था।
विज्ञापन


पति की हत्या के बाद शुरू हुआ और बुरा दौर
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जून 2025 में उसके पति की हत्या हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुर की प्रताड़ना और बढ़ गई। ससुर की हरकतों से तंग आकर महिला अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई और वहीं रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर ने शादी का झांसा देकर किया शोषण
मायके जाने के करीब दो महीने बाद उसका देवर वहां पहुंचा। देवर ने महिला से कहा कि वह दूसरी जगह शादी न करे, वह खुद उससे शादी करेगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर देवर करीब 10 महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी देवर ने आखिरी बार 12 मई को उसके साथ संबंध बनाए थे। इसके बाद जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया।


ये भी पढ़ें- खौफनाक वारदात: मुरैना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
धोखाधड़ी और शोषण का शिकार होने के बाद पीड़िता ने रहली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ससुर और देवर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed