{"_id":"69feeed3146a7ff756039964","slug":"youth-dies-after-being-assaulted-by-liquor-shop-employees-tension-prevails-in-the-area-sagar-news-c-1-1-noi1338-4259215-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: शराब दुकान कर्मचारियों ने मचाया खूनी बवाल, युवक की मौत के बाद भड़के लोग; ठेके में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: शराब दुकान कर्मचारियों ने मचाया खूनी बवाल, युवक की मौत के बाद भड़के लोग; ठेके में लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार
शराब दुकान कर्मचारियों के साथ हुए विवाद में एक युवक की मौत के बाद शाहपुर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।
शराब दुकान कर्मचारियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शराब दुकान कर्मचारियों के साथ हुए विवाद में एक युवक की मौत के बाद शाहपुर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।
Trending Videos
जिले के शाहपुर नगर में शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहपुर स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों का नीरज प्रजापति और उसके साथी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में नीरज प्रजापति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: Sehore: अस्पताल ने मोड़ा मुंह, झोपड़ी में हुआ जन्म; जच्चा-बच्चा तो सुरक्षित हैं, लेकिन दम तोड़ गई इंसानियत
परिजनों ने किया प्रदर्शन, दुकान में लगाई आग
युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसी दौरान कुछ लोगों ने शराब दुकान में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया।
पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X