सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man entered Satna Airport with a hammer and chisel to steal, and was sent to jail by the police.

Satna News: सतना एयरपोर्ट में छैनी-हथौड़े से बाउंड्री काटकर चोरी के लिए घुसा युवक, पुलिस ने भेजा जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना एयरपोर्ट पर चोरी की नीयत से एक युवक ने बाउंड्री वॉल तोड़कर प्रवेश किया, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता से वह पकड़ा गया। आरोपी कुर्सी-कंप्यूटर चोरी करना चाहता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, दीवार को करीब 30 हजार का नुकसान हुआ। 

A young man entered Satna Airport with a hammer and chisel to steal, and was sent to jail by the police.
सतना एयरपोर्ट में चोरी करने घुसा युवक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सतना एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चोरी के इरादे से एक युवक ने एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल को छैनी और हथौड़े से तोड़कर परिसर में प्रवेश कर लिया। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता से आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया और किसी बड़ी वारदात से पहले ही पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Trending Videos


ड्यूटी के दौरान दिखा संदिग्ध मूवमेंट
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे एयरपोर्ट पर तैनात इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर अंकित गुप्ता (32 वर्ष), निवासी सज्जनपुर अपने नियमित निरीक्षण पर थे। इसी दौरान उनकी नजर रनवे के पास बाउंड्रीवॉल पर पड़ी, जहां एक युवक छेनी-हथौड़े की मदद से दीवार में बड़ा छेद कर अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए अंकित गुप्ता ने तत्काल एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। कुछ ही पलों में सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम चंदन पाल (19 वर्ष), निवासी मोहन्ना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 31 वीं मौत, तीन मरीज आईसीयू में

कुर्सी-कंप्यूटर चोरी करने की थी मंशा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एयरपोर्ट परिसर में रखी कुर्सी और कंप्यूटर चोरी करने की नीयत से अंदर दाखिल हुआ था। हालांकि उसकी योजना सफल होने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था ने उसे नाकाम कर दिया।

पुलिस को सौंपा गया आरोपी
घटना की जानकारी एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर कोलगवां थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से छैनी, हथौड़ा और साइकिल जब्त कर ली। इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद जेलपुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एयरपोर्ट को 30 हजार का नुकसान
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, बाउंड्री वॉल को नुकसान पहुंचाने से लगभग 30 हजार रुपये की क्षति हुई है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और बाउंड्री की मजबूती को लेकर आंतरिक समीक्षा भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed