सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress protest in Satna turns sour, constable injured in police-activist clash

Satna News: सतना में कांग्रेस का प्रदर्शन बिगड़ा, पुलिस-कार्यकर्ताओं की भिड़ंत में आरक्षक घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 26 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना में कांग्रेस के पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झूमाझटकी हो गई। धक्का-मुक्की में आरक्षक रावेन्द्र मिश्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए और आईसीयू में भर्ती हैं। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की बात कही। 

Congress protest in Satna turns sour, constable injured in police-activist clash
प्रदर्शन के दौरान आरक्षक घायल
विज्ञापन

विस्तार

सतना में कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को अचानक माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई खींचतान ने झगड़े का रूप ले लिया। इसी दौरान कोलगवा थाने में पदस्थ आरक्षक रावेन्द्र मिश्रा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


सड़क पर गिरते ही बिगड़ी हालत
झूमाझटकी के बीच रावेन्द्र मिश्रा संतुलन खो बैठे और धक्का-मुक्की में सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें सिर और शरीर पर गहरी चोट आई। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिश्ते की पवित्रता वाले बयान पर विजयवर्गीय के साथ मंत्री विजय शाह,बोले-सगी बहन तो क्या चुंबन लूंगा

मौके पर अफसरों का जमावड़ा
आरक्षक के घायल होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। सीएसपी डीपी सिंह, कोलगवा टीआई सुदीप सोनी, कोतवाली टीआई रावेंद्र द्विवेदी और सिविल लाइन टीआई योगेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल हालात पर नियंत्रण में जुटा रहा।

जांच और सतर्कता बढ़ाई
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान किस परिस्थिति में झूमाझटकी हुई, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

 

प्रदर्शन के द्वारान आरक्षक घायल

प्रदर्शन के दौरान आरक्षक घायल

 

प्रदर्शन के द्वारान आरक्षक घायल

प्रदर्शन के दौरान आरक्षक घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed