फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deceased police officer granted promotion; inclusion of name in promotion list raises questions

Satna News: मृत पुलिस जवान को मिला प्रमोशन, पदोन्नति सूची में नाम आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Wed, 22 Jul 2026 07:14 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 07:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यवाहक उप निरीक्षक पदोन्नति सूची में दिवंगत पुलिसकर्मी राकेश सिंह बघेल का नाम शामिल होने से विभागीय लापरवाही उजागर हुई है। पिछले वर्ष निधन के बावजूद उनका नाम सूची में होने से रिकॉर्ड सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।  

विज्ञापन
Deceased police officer granted promotion; inclusion of name in promotion list raises questions
मृत एएसआई को बना दिया एसआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से जारी कार्यवाहक उप निरीक्षकों (ASI से कार्यवाहक SI) की पदोन्नति सूची में एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। विभाग ने जिस सूची में 2035 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी है, उसमें एक ऐसे पुलिस जवान का नाम भी शामिल है जिनका पिछले वर्ष ही बीमारी के कारण निधन हो चुका था। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


पदोन्नति सूची में मृत पुलिसकर्मी का नाम
जारी पदोन्नति सूची में क्रमांक 1115 पर राकेश सिंह बघेल का नाम दर्ज है। जबकि राकेश सिंह बघेल का पिछले वर्ष पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना में पदस्थापना के दौरान बीमारी के चलते कार्डियक अरेस्ट से निधन हो चुका था। इसके बावजूद उनका नाम पदोन्नति सूची में शामिल होने से विभागीय लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताया ये कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


सतना के रहने वाले थे राकेश सिंह बघेल
जानकारी के अनुसार राकेश सिंह बघेल मूल रूप से सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के दिदौंध गांव के निवासी थे। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे थे और पन्ना जिले में पदस्थ थे। बीमारी के कारण उनका असामयिक निधन हो गया था।


सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल
मृत कर्मचारी का नाम पदोन्नति सूची में शामिल होने से यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि पदोन्नति आदेश जारी करने से पहले कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों, मृत्यु, सेवानिवृत्ति और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड का समुचित सत्यापन किया गया था या नहीं। सामान्यतः पदोन्नति से पूर्व संबंधित कर्मचारियों की सेवा स्थिति का मिलान किया जाता है।

विभागीय चूक बनी चर्चा का विषय
विभागीय सूत्रों के अनुसार पदोन्नति जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया में रिकॉर्ड का सटीक सत्यापन अनिवार्य होता है। ऐसे में एक दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में शामिल होना गंभीर प्रशासनिक चूक माना जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि विभाग इस त्रुटि पर क्या स्पष्टीकरण देता है और पदोन्नति सूची में आवश्यक संशोधन कब तक किया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed