{"_id":"68bd9d8914a75289b60aecfe","slug":"friendship-on-instagram-false-promise-of-marriage-and-pressure-to-change-religion-woman-duped-of-rs-4-lakh-accused-arrested-satna-news-c-1-1-noi1431-3378419-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, युवती से चार लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, युवती से चार लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी सोहेल बेलिम उर्फ सोनू ने खुद को शुरू में झूठी पहचान से पेश किया और बाद में अपनी असलियत बताकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने धमकियां भी दीं। परिजनों को जानकारी देने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर बढ़ती ठगी और धोखाधड़ी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सतना जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया। फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और लाखों रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में सोशल मीडिया पर रील्स देखते समय उसकी पहचान सोहेल बेलिम उर्फ सोनू (26 वर्ष) से हुई थी। सोनू ने खुद को राजस्थान के जोधपुर का निवासी बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। विश्वास कायम करने के बाद आरोपी ने युवती को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने कई बार आर्थिक मदद के नाम पर रुपये मांगे। भरोसे में आई पीड़िता ने फोनपे और पेटीएम के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 4,05,000 रुपये आरोपी को ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकियां
कुछ समय बाद सोनू ने अपनी असली पहचान उजागर की और बताया कि वह मुस्लिम है। इसके बाद उसने पीड़िता पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। जब युवती ने धर्म बदलने से साफ इंकार किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने घर के गहनों की भी मांग की।
ये भी पढ़ें- पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सागर में बवाल, जामा मस्जिद कटरा बाजार जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
परिजनों को बताई सच्चाई
धमकियों और ठगी से परेशान युवती ने आखिरकार पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की। आरोपी सोहेल बेलिम उर्फ सोनू के खिलाफ अपराध क्रमांक 544/2025 दर्ज किया गया। उस पर धारा, 318(2), 318(4), 78(2) बीएनएस, धारा 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया पर ठगी से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत करने से बचें। किसी भी तरह के आर्थिक लेनदेन या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले पूरी जांच-परख जरूर करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी और आपराधिक घटनाओं से बचा जा सके।

कमेंट
कमेंट X