सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leopard Killed in Train Collision in Satna; Forest Department Launches Investigation

Satna News: ट्रेन की जोरदार टक्कर के बाद तेंदुए ने तोड़ा दम, रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की मौत से बढ़ रही चिंता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना के तिघरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leopard Killed in Train Collision in Satna; Forest Department Launches Investigation
रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा हुआ तेंदुआ।
विज्ञापन

विस्तार

सतना के तिघरा क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह इलाका वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है।
Trending Videos


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचा वन अमला
घटना की सूचना मिलते ही सतना वन परिक्षेत्र की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया। टीम यह भी जांच कर रही है कि क्या आसपास और भी वन्यजीवों की मौजूदगी है, ताकि भविष्य में किसी अन्य हादसे को रोका जा सके।

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार
मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के तय प्रोटोकॉल के तहत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण के मानकों के अनुरूप की जाती है, जिससे किसी भी तरह की जांच या रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनी रहे।

ये भी पढ़ें- एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका: नया सरचार्ज लागू, जानें एक माह तक कितना रहेगा जेब पर अतिरिक्त बोझ?

बढ़ती चिंता, रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की मौत
यह कोई पहली घटना नहीं है जब रेलवे ट्रैक पर किसी वन्यजीव की जान गई हो। वन क्षेत्रों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक अक्सर जंगली जानवरों के लिए खतरा बन जाते हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि रेलवे ट्रैक के किनारे फेंसिंग वन्यजीवों के लिए अंडरपास ओवरपास ट्रेनों की स्पीड कंट्रोल जैसे उपायों से इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

वन विभाग की अपील
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी क्षेत्र में वन्यजीव दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें। साथ ही रेलवे प्रशासन से भी समन्वय बनाकर संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने की बात कही जा रही है यह घटना एक बार फिर इंसान और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को उजागर करती है।

तेंदुए की मौत

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed