{"_id":"67b2fcfd44efc0fbe90ecac8","slug":"mp-news-hotel-owner-murdered-over-land-dispute-in-satna-crime-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना में जमीन विवाद में हत्या, होटल मालिक पर लाठी, डंडा और हसिया से किए बार, तड़प-तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना में जमीन विवाद में हत्या, होटल मालिक पर लाठी, डंडा और हसिया से किए बार, तड़प-तड़पकर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
रामपुर बघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर संदेहियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम केमार में जमीनी विवाद में शालीमार होटल के संचालक की खेत में हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
ग्राम केमार निवासी मृतक के भतीजे राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती शाम उनके चाचा प्रदीप सिंह पिता स्वर्गीय रामकृपाल सिंह (50) खेत पर गए थे। इस दौरान गांव के जितेंद्र तिवारी, विनोद तिवारी सहित उनके भाई और घर की महिलाओं ने मिलकर उन पर लाठी, डंडा, हसिया और खुरपी से हमला कर दिया। चाचा की आवाज सुनकर उसने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन आरोपी उस पर भी हमला करने के लिए दौड़ पड़े। वह खेत से भागता हुआ घर आया और परिजनों को सूचना दी। वापस मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सिंह को उपचार के लिए तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार तिवारी परिवार और मृतक प्रदीप सिंह के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद की स्थिति बनी थी। जिसके बाद घात लगाकर आरोपियों ने बीती शाम प्रदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। रामपुर बघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर संदेहियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।

कमेंट
कमेंट X