{"_id":"695e30c9f3614c5c590dedcb","slug":"satna-a-van-carrying-pilgrims-to-maihar-caught-fire-and-caused-a-stir-after-it-collided-with-a-tree-satna-news-c-1-1-noi1431-3815788-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की वैन में लगी आग, स्टीयरिंग जाम होने के बाद पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की वैन में लगी आग, स्टीयरिंग जाम होने के बाद पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
मां शारदा के दर्शन करने मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद वैन में आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से वैन में सवार सभी श्रद्धालुओं को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
Photo Title
- फोटो : credit
विज्ञापन
विस्तार
मां शारदा के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की यात्रा बुधवार सुबह उस समय दहशत में बदल गई, जब जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में उनकी ओमनी वैन हादसे का शिकार हो गई। पौड़ी गांव के पास अचानक वाहन की स्टीयरिंग जाम हो गई, जिससे वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद वाहन में आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में वैन आग के गोले में तब्दील हो गई।
हादसे के वक्त वैन में चार श्रद्धालु सवार थे, जो पन्ना जिले के देवेंद्रनगर से मैहर मां शारदा के दर्शन के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटें चारों तरफ फैल गईं। सड़क पर आग लगी गाड़ी देख अफरा-तफरी मच गई।
वाहन चला रहे कृष्ण पाल कुशवाहा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं गाड़ी में सवार तीन अन्य श्रद्धालुओं को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, वरना जानमाल का नुकसान और बढ़ सकता था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
ये भी पढ़ें: Guna News: पहले ट्रैक्टर से उजाड़ा मैदान, अब बना रहे पिच; दबंगई का वीडियो सामने आने पर बदले सरपंच पुत्र के सुर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सतना स्थित बिरला अस्पताल रैफर कर दिया गया। अन्य श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की स्टीयरिंग जाम होना सामने आया है। उचेहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पुराने वैन और नियमित वाहन जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि लंबी यात्राओं से पहले वाहनों की तकनीकी जांच अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X