{"_id":"68abcbcb8c68af4e5a012ca1","slug":"satna-news-retired-ifs-officer-and-wife-died-after-tree-fell-on-scorpio-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, चलती स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़, रिटायर्ड IFS अधिकारी और पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, चलती स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़, रिटायर्ड IFS अधिकारी और पत्नी की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार
स्कॉर्पियो में सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया। क्षेत्र में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है।
दुर्गा प्रसाद द्विवेदी और उनकी पत्नी मधु द्विवेदी।(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कालूपुर, सुखनंदनपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाइवे-35 (NH-35) पर तेज हवा के चलते चलती स्कॉर्पियो पर अचानक एक विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। हादसे में कार में सवार बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
पारिवारिक कार्य से स्कॉर्पियो से जा रहे थे
मृतकों की पहचान बांदा जिले के झीलपुरवा निवासी रिटायर्ड IFS अधिकारी दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (उम्र लगभग 70 वर्ष) और उनकी पत्नी मधु द्विवेदी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी किसी पारिवारिक कार्य से स्कॉर्पियो वाहन से जा रहे थे। हादसे में गाड़ी में सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चित्रकूट के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कमेंट
कमेंट X