सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP Crime News Teen Patti game was going on under guise of vegetable market in Satna 9 accused arrested

Satna News: सब्जी मंडी की आड़ में चल रहा था तीन पत्ती का खेल, पहुंची पुलिस तो मच गई भगदड़; 9 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना शहर में जुआ-सट्टा की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को की बड़ी कार्रवाई। 9 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5250 रुपये नगद, कार्बन के टुकड़े, डॉट पेन, सट्टा पर्चियों की गड्डी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

MP Crime News Teen Patti game was going on under guise of vegetable market in Satna 9 accused arrested
तीन पत्ती खेल के आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

 सतना शहर में जुआ-सट्टा की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि सब्जी मंडी क्षेत्र में अवैध जुआ सट्टा खिलाया जा रहा है, जिसके बाद सब्जी मंडी क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने मौके पर सट्टा पर्ची काटते 6 और ताश के पत्तों से जुआ खेलते 3 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से नगदी, सट्टा पर्चियां और ताश के पत्ते भी जब्त किए।
Trending Videos


इस तरह हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सब्जी मंडी इलाके में सट्टा और जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर शनिवार को टीम गठित कर छापा मारा गया। अचानक हुई दबिश से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोग भागने की कोशिश भी करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
कार्रवाई में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें विजय वंशकार (32), राजेश चौधरी (40), जुगराज कुशवाहा (40), राजेश कुमार चौधरी (48), बबलू गुप्ता (35), शारदा प्रसाद नामदेव (35), विनोद कुशवाहा (43), नीलू उर्फ प्रहलाद साकेत (27) और जाकिर हुसैन (46) शामिल हैं। सभी आरोपी सतना शहर और आसपास के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है
पुलिस ने आरोपियों के पास से 5250 रुपये नगद, कार्बन के टुकड़े, डॉट पेन, सट्टा पर्चियों की गड्डी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं

पुलिस का बयान
मामले पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जुआ-सट्टा की शिकायतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पकड़े गए आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

तीन पत्ती खेल के आरोपी

तीन पत्ती खेल के आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed