{"_id":"679ca1e65435e2c263084cc3","slug":"wanting-to-get-rich-quickly-they-became-thieves-satna-news-c-1-1-noi1385-2576845-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: अमीर बनने की चाहत ने बना दिया चोर, सराफा दुकान में किया लाखों का सामान पार, अब पुलिस गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: अमीर बनने की चाहत ने बना दिया चोर, सराफा दुकान में किया लाखों का सामान पार, अब पुलिस गिरफ्त में आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
सतना में अमीर बनने की लालसा में चार नवयुवकों ने चोरी का रास्ता अख्तियार किया। चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने सराफा दुकान से लाखों का माल चुराया था।
a
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार को चोरी की घटना में लिप्त चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में जो खुलासा हुआ उसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपियों ने बताया कि वे अमीर बनना चाहते थे इसलिए इस घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है।
Trending Videos
सतना की कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीते दिनों शहर के सुभाष चौक स्थित रचना गोल्ड नामक ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला गया, जिसके बाद पुलिस को आरोपियों का इनपुट प्राप्त हुआ। इसके आधार साइबर टीम की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुची और संदेह के आधार पर दो नाबालिग सहित दो अन्य आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। हालांकि इस घटना में लिप्त दो अन्य आरोपी भी पकड़ाए, जिन्हें पुलिस ने न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार से रैकी कर दिया घटना को अंजाम
पुलिस की मानें तो दो बालिग और दो नाबालिग आरोपियों ने मिलकर पहले किराए से अल्टो कार को बुक किया। इसके बाद दुकान की रैकी की पूरी योजना को तैयार कर शहर के सुभाष पार्क स्थित रचना गोल्ड में सब्बल की मदद से शटर तोड़ कर सोने-चांदी की लूट की घटना को अंजाम दिया था और चोरी के सामान को एक ज्वेलरी शॉप में बेचा था। हालांकि पुलिस इस पर भी जांच कर रही है।
बड़ा आदमी बनने की थी चाहत
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना का जो मकसद बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। कोतवाली पुलिस की मानें तो इस वारदात में शामिल सभी आरोपी नवयुवक हैं जिनको ज्यादा पैसे की चाहत थी। कम समय में ज्यादा पैसे पाने के चक्कर में सभी ने चोरी की योजना बनाई और घटना को अंजाम देने में सफल रहे।
तलाश में लगी थी चार टीम
शहर के अंदर हुई इस घटना से पुलिस पर भी कई सवाल खड़े होने लगे थे, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में चार टीम गठित की थी। पुलिस के मुखबिर पूरी तरह से सक्रिय हो गए थे। अलग अलग जगह से चोरों के बारे में पड़ताल की जा रही थी। आसपास लगे सीसीटीवी भी पुलिस खंगालती रही। इसके बाद संदेह में मिले चार लोग ने पुलिस की राह आसान कर दी और बड़ी सफलता हाथ लगी।
इनका कहना है
निरीक्षक थाना सिटी कोतवाली रावेंद्र द्विवेदी ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि शहर के सुभाष चौक स्थित ज्वेलरी शॉप में घटित हुई वारदात पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीमों द्वारा संदेही को पकड़ा गया, जिसने गहन पूछताछ की गई तो सभी ने अपना जुर्म कुबूल किया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की सामग्री सहित अल्टो कार जब्त हुई है। सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

कमेंट
कमेंट X