पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Father Stages Road Block with Family After Hemophilia Patients Fail to Get Life-Saving Injection

Sehore News: हीमोफीलिया पीड़ित बच्चों के लिए नहीं मिला इंजेक्शन, लाचार पिता ने परिवार संग किया चक्काजाम

Mon, 22 Jun 2026 11:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 11:02 PM IST
सार

हीमोफीलिया से जूझ रहे दो बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए एक पिता सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन समाधान नहीं मिला। आखिर उसने अस्पताल के सामने परिवार समेत सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
Sehore News: Father Stages Road Block with Family After Hemophilia Patients Fail to Get Life-Saving Injection
हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों के लिए इंजेक्शन की मांग को लेकर पिता ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिला अस्पताल में हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों के लिए आवश्यक फैक्टर VIII इंजेक्शन की कमी को लेकर सोमवार को हंगामे की स्थिति बन गई। पिछले 21 दिनों से इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से परेशान एक पिता ने परिवार के साथ जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आष्टा तहसील के ग्राम गुराडिया रूपचंद्र निवासी श्रवण कुमार मेवाड़ा के दो बच्चे हीमोफीलिया बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में शरीर में रक्त का थक्का सामान्य रूप से नहीं बनता, जिसके कारण मरीजों को नियमित रूप से ‘फैक्टर VIII’ इंजेक्शन की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि डॉक्टरों ने समय पर इंजेक्शन लगना जरूरी बताया है लेकिन जिला अस्पताल में पिछले 21 दिनों से इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कई बार अस्पताल के चक्कर लगाए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। श्रवण कुमार ने 19 जून को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भी मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने प्रशासन को दिए आवेदन में बताया था कि वे बेरोजगार हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बाजार से महंगा इंजेक्शन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। इसके बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: राम मंदिर में कथित भ्रष्टाचार पर जताया दुख, दिग्विजय सिंह बोले- दोषियों को पद से हटाया जाए


लगातार प्रयासों के बावजूद जब समाधान नहीं निकला, तो सोमवार को श्रवण कुमार अपने परिवार के साथ जिला अस्पताल के सामने सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल प्रशासन और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. यू.के. श्रीवास्तव ने परिवार से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। पीड़ित पिता ने बच्चों की स्थिति और अपनी आर्थिक मजबूरी से अधिकारियों को अवगत कराया।

सिविल सर्जन ने परिवार को आश्वासन दिया कि आवश्यक ‘फैक्टर VIII’ इंजेक्शन की जल्द व्यवस्था की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद परिवार ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और स्थिति सामान्य हुई। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को समय पर उपचार मिलने के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed