सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Cricket Stadium Worth ₹4.16 Crore Nears Completion, Set to Open Before 2027

Sehore: सीहोर में बनेगा हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, 2027 तक खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास, जानें क्या होगा खास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर जिले में इछावर बाइपास रोड पर करीब सवा चार करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तेजी से जारी है। स्टेडियम में चेंजिंग रूम, अभ्यास पिच, मैदान की घास और सिंचाई, साथ ही प्रशिक्षण सुविधाएं होंगी।

Sehore news: Cricket Stadium Worth ₹4.16 Crore Nears Completion, Set to Open Before 2027
सीहोर का आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम 2027 तक होगा तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए लंबे समय से इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है। इछावर बाइपास रोड पर रेशम केंद्र के पास करीब सवा चार करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तेजी से जारी है। नगर पालिका के अनुसार 2027 से पहले यह स्टेडियम पूरी तरह तैयार होकर खिलाड़ियों को सौंप दिया जाएगा।
Trending Videos


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीएमओ सुधीर कुमार और इंजीनियर विजय कोली सहित अन्य पार्षदों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा किया जाए। मौके पर मौजूद अमले ने बताया कि काम तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह एकड़ में आधुनिक सुविधाओं वाला स्टेडियम
करीब छह एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसमें चेंजिंग रूम, अभ्यास के लिए पिच, मैदान में घास और सिंचाई की उचित व्यवस्था शामिल होगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। निर्माण एजेंसी के अनुसार स्टेडियम की बाउंड्री वॉल का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि मुख्य बिल्डिंग का 40 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इससे यह संकेत मिलता है कि प्रोजेक्ट निर्धारित समय से पहले भी पूरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: हमीदिया अस्पताल में लिफ्ट संकट पर ब्रेक, 24 लिफ्ट फिर चालू, लेकिन सिस्टम की पोल खुली

भोपाल के मॉडल पर होगा स्टेडियम, हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण राजधानी भोपाल के आधुनिक स्टेडियम की तर्ज पर किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक मशीनों की मदद से खिलाड़ियों को क्रिकेट की तकनीकी बारीकियां सिखाई जाएंगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। स्टेडियम के बनने के बाद सीहोर में बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

2027 से पहले खिलाड़ियों को मिलेगा सपना साकार होने का मौका
नगर पालिका का दावा है कि 2027 से पहले यह स्टेडियम पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सीहोर के खिलाड़ियों को अपने ही शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी और उनका सपना साकार होगा। सीहोर क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन अब तक आधुनिक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। इस स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को न केवल बेहतर अभ्यास का मौका मिलेगा, बल्कि बड़े स्तर के मैच और आयोजन भी यहां संभव हो सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed