सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Drunk son brutally kills father after minor dispute, beaten to death in Sehore

Sehore: शराबी बेटे का खौफनाक तांडव, मामूली विवाद में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; यहां मची चीख-पुकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर के गंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। मामूली विवाद ने हिंसक रूप लेते हुए दिल दहला देने वाली वारदात को जन्म दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Sehore news:Drunk son brutally kills father after minor dispute, beaten to death in Sehore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर शहर के गंज थाना क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस बेटे को पिता ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने शराब के नशे में हैवानियत की सारी सीमाएं लांघते हुए अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोनू शाक्य (30 वर्ष) शुक्रवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर में पहले से खाना बना होने के बावजूद उसने अपनी मां से दोबारा खाना बनाने को कहा। इसी बात को लेकर जब पिता सुभाष शाक्य (60 वर्ष) ने उसे देर से आने और शराब पीने पर टोका, तो विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। देखते ही देखते मामूली बहस ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लात-घूंसों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, सोनू ने अपने पिता को जमीन पर गिराकर बुरी तरह लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसने खासतौर पर छाती और गले पर बेरहमी से वार किए, जिससे सुभाष शाक्य गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। परिवार के लोग जब तक बीच-बचाव करते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पिता अधमरी हालत में पड़े थे और आरोपी का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

घटना के बाद परिजन घायल सुभाष शाक्य को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही अस्पताल परिसर और मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां का दर्द- 10 साल से कर रहा था परेशान
मृतक की पत्नी कृष्णा ने जिला अस्पताल में रोते हुए बताया कि उनका बेटा सोनू पिछले 10 वर्षों से परिवार के लिए परेशानी बना हुआ था। वह न तो कोई काम करता था और अक्सर शराब के नशे में घर आकर झगड़ा करता था। उन्होंने बताया कि उस रात भी वह नशे में धुत होकर आया और मामूली बात पर अपने पिता से उलझ गया। आज उसने सारी हदें पार कर दीं और अपने ही पिता की जान ले ली।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर सियासत गरम, कमलनाथ का भाजपा पर हमला, बोले- संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश रोकी

छोटे भाई ने बताई पूरी घटना
मृतक के छोटे बेटे दीनू ने बताया कि शुक्रवार रात सोनू नशे में घर पहुंचा और मां को खाना बनाने के लिए कहा। इसके बाद वह सीधे पिता से भिड़ गया और बेरहमी से उनकी पिटाई करने लगा। दीनू के अनुसार, जब तक परिवार के लोग समझ पाते, तब तक पिता गंभीर रूप से घायल हो चुके थे और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी सोनू शाक्य को तत्काल हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी रविंद्र यादव के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में दहशत और गुस्सा
इस निर्मम हत्या के बाद गंज के कोली मोहल्ले में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से शराब और झगड़ों के कारण बदनाम था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह एक दिन अपने ही पिता की जान ले लेगा। यह घटना समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और पारिवारिक मूल्यों के पतन की भी बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है। सीहोर की यह घटना हर परिवार को सोचने पर मजबूर कर रही है कि कहीं उनके घर में भी कोई ऐसी चिंगारी तो नहीं, जो कभी भी भयानक आग बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed