सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves Exploit Gas Shortage Break Through Roof to Enter House

Sehore News: गैस संकट का उठाया फायदा, छत तोड़कर घर में घुसे चोर; दो सिलेंडर समेत लाखों का सामान पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर जिले के लाडकुई कस्बे में गैस संकट का फायदा उठाकर चोरों ने छत तोड़कर घर में घुसकर दो गैस सिलेंडर और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। 

Thieves Exploit Gas Shortage Break Through Roof to Enter House
पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे तीन आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर जिले में एलपीजी गैस की कमी अब आम लोगों की परेशानी के साथ-साथ अपराधियों के लिए भी अवसर बनती जा रही है। भैरुंदा थाना क्षेत्र के लाडकुई कस्बे में चोरों ने गैस संकट का फायदा उठाते हुए एक घर को निशाना बनाया और रात के अंधेरे में छत तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाश यहां से दो गैस सिलेंडर समेत कीमती घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए।
Trending Videos


दो गैस सिलिंडर लेकर फरार हुआ चोर
यह घटना 12 और 13 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। पीड़ित श्याम सिंह ठाकुर ने 15 अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने टीन की छत हटाकर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे दो गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन और करीब 35 से 40 किलो वजन का पुश्तैनी बड़ा हंडा चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 7 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस संकट बना चोरी का कारण
जिले में चल रही एलपीजी गैस की कमी से लोग पहले ही परेशान हैं। कई परिवार वैकल्पिक साधनों से खाना बनाने को मजबूर हैं। ऐसे हालात में गैस सिलेंडर जैसी जरूरी वस्तुएं अब चोरों के निशाने पर आ गई हैं। यह घटना दर्शाती है कि आवश्यक वस्तुओं की कमी अपराधियों को नए अवसर दे रही है।

तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें- शिवपुरी में तेज रफ्तार थार का कहर: भाजपा विधायक के बेटे ने पांच लोगों को रौंदा, MLA बोले- आरोपी पर एक्शन लें

आदतन अपराधी पर सख्त नजर
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस बार उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए भविष्य में अपराध रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed