सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Woman Harassed by Loan Sharks Attempts Suicide at Collectorate; Questions Raised on System

Sehore News: सूदखोरों से परेशान महिला का आत्मघाती प्रयास, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप, सिस्टम पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास सामने आया है। सूदखोरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।
 

Sehore News: Woman Harassed by Loan Sharks Attempts Suicide at Collectorate; Questions Raised on System
सूदखोरी से परेशान महिला ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में लगाई सांकेतिक फांसी
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर आम के पेड़ पर फंदा डालकर सांकेतिक रूप से फांसी लगाने की कोशिश की। समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर महिला को बचा लिया।

Trending Videos


गंगा आश्रम निवासी ज्योति बेस का आरोप है कि फॉरेस्ट कॉलोनी के सूदखोरों ने उनके पति रुद्रप्रताप को कर्ज के जाल में फंसा दिया। शुरुआत में कम ब्याज का झांसा दिया गया लेकिन बाद में 10 से 20 प्रतिशत तक सूद वसूला जाने लगा। पीड़िता के अनुसार परिवार ने करीब 10 लाख रुपए उधार लिए थे लेकिन अब तक 60 लाख रुपए तक वसूले जा चुके हैं फिर भी कर्ज खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर रुद्रप्रताप ने आत्महत्या का प्रयास किया। सुसाइड नोट लिखने के बाद उन्होंने कीटनाशक पी लिया। फिलहाल वे भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है। सूदखोरी के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। मकान बिक चुका है, गहने खत्म हो गए हैं और अब परिवार किराए के मकान में रहने को मजबूर है। इसी सूदखोरी से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।

ज्योति बेस ने कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, तहसीलदार और कोतवाली थाने सहित कई स्तरों पर शिकायत की। उन्होंने पुलिस को सबूत भी सौंपे लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि सूदखोर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मदद करने वालों को भी डराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: MP: डिग्री की मंडी! 16 लाख की बोली और बिना परीक्षा थमा दी एमबीबीएस की डिग्री, ऑडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा

मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान महिला ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने आम के पेड़ पर रस्सी डालकर फांसी लगाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रोककर उन्हें जनसुनवाई कक्ष में पहुंचाया। महिला ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्मघाती कदम उठा सकती है। इस मामले में थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि महिला का आवेदन मिला है और जांच जारी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

यह मामला सीहोर में बढ़ती सूदखोरी और प्रशासनिक निष्क्रियता की गंभीर तस्वीर पेश करता है। जब पीड़ित को न्याय के लिए खुद फंदा उठाना पड़े, तो यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल है। अब देखना होगा कि प्रशासन जागता है या एक और परिवार बर्बादी की कगार पर छोड़ दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed