सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News: घंसौर में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 76 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Seoni News: घंसौर में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 76 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: Priya Verma Updated Thu, 19 Mar 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

घंसौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए NCB और पुलिस ने 76 किलो गांजा जब्त किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। ओडिशा से विदिशा तक फैले सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बड़े गिरोह के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

Seoni News: घंसौर में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 76 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस थाना
विज्ञापन

विस्तार

जिले के घंसौर में बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भोपाल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 76 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
Trending Videos


सूत्रों के अनुसार एनसीबी भोपाल को पहले से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक ऑटो के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा मध्यप्रदेश लाया जा रहा है, जिसे विदिशा में खपाने की तैयारी थी। सूचना के आधार पर NCB और घंसौर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई। टोल नाके पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच के लिए घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय जैसे ही संदिग्ध ऑटो टोल नाके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया। जांच के दौरान ऑटो की तलाशी ली गई, जिसमें अंदर छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। तस्करों ने गांजे को इस तरह पैक किया था कि सामान्य जांच में पकड़ में न आए, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई।

ये भी पढ़ें: Indore Fire Tragedy: एक साथ जलीं सात चिताएं, बिहार के सेठिया परिवार के छह लोगों की अंत्येष्टि भी हुई इंदौर में

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों रामबाबू मीना (36), निवासी ग्राम भाटनी, जिला विदिशा, इमरत सिंह मीना (46), निवासी गंज बासौदा, जिला विदिशा को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में दोनों के लंबे समय से तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पूछताछ में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि इसके पीछे एक अंतरराज्यीय संगठित गिरोह सक्रिय है, जो अलग-अलग राज्यों में सप्लाई चेन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करता है।

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा विदिशा में किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस और NCB अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। फिलहाल जब्त गांजे को सुरक्षित रखकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed