सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bison dies of current in area adjacent to Pench Tiger Reserve, three accused arrested

MP: पेंच बफर क्षेत्र में करंट से बायसन की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार; जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया था जाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर क्षेत्र में अवैध करंट की चपेट में आने से दुर्लभ बायसन की मौत हो गई। जंगली सुअर के शिकार के लिए 11 केवी लाइन से करंट फैलाया गया था। वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bison dies of current in area adjacent to Pench Tiger Reserve, three accused arrested
गिरफ्तार किये गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर क्षेत्र से सटे मोहगांव में एक दुर्लभ वन्यप्राणी बायसन (नर गौर) की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए जंगल में अवैध रूप से करंट फैलाया गया था। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया।

Trending Videos

वन विभाग के अनुसार, रूखड़ वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत लगभग पांच हेक्टेयर निजी भूमि में स्थित सागौन के जंगल में गश्त के दौरान रात के समय बायसन का शव मिला। मृत बायसन की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष आंकी गई है। मौके की जांच में पुष्टि हुई कि उसकी मौत करंट की चपेट में आने से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गुना में युवक जली हालत में मिला: सड़क किनारे खड़ी मिली बाइक, जांच में जुटी पुलिस; बाल कटवाने निकला था

11 केवी लाइन से फैलाया गया था करंट
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 11 केवी विद्युत लाइन से अवैध रूप से तार जोड़कर जंगल में करंट फैलाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन अमले ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन आपूर्ति बंद नहीं होने पर किसी अन्य वन्यजीव या इंसान को नुकसान से बचाने के लिए करंट प्रवाहित तारों को हटाया गया।

घेराबंदी कर तीन आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद वन विभाग ने घेराबंदी कर मोहगांव निवासी सुनील उइके, दशरथ यादव और कैलाश चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। मौके से जीआई तार, खूटियां सहित अन्य अवैध विद्युत सामग्री जब्त की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। वन विभाग ने बताया कि मृत बायसन का पोस्टमार्टम कर नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed