सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband agrees to send wife with boyfriend: Three give written application to police station

सिवनी में रिश्तों का अजीब मोड़: पत्नी को प्रेमी के साथ भेजने पर पति की सहमति, तीनों ने दिया लिखित आवेदन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी के केवलारी में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की सहमति देते हुए तीनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया, जिससे सामाजिक रिश्तों को लेकर बहस छिड़ गई। पढ़ें पूरी खबर

Husband agrees to send wife with boyfriend: Three give written application to police station
केवलारी थाना। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी के केवलारी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक रिश्तों और वैवाहिक जीवन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी। खास बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पति, पत्नी और प्रेमी तीनों ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया।
Trending Videos


शादी के बाद बदले हालात
जानकारी के अनुसार, ग्राम अहरवाड़ा निवासी शंशाक लखेरा का विवाह अप्रैल 2024 में अपूर्वा लखेरा के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे अपूर्वा का गांव के ही युवक जयदीप तिवारी के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातें होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाइश बेअसर, मामला पहुंचा थाने
परिजनों और समाज के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। आखिरकार मामला थाने तक पहुंच गया। 17 अप्रैल को केवलारी थाना में पति, पत्नी और प्रेमी तीनों मौजूद हुए।

पत्नी ने कहा- प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं
थाने में अपूर्वा लखेरा ने लिखित आवेदन देकर स्पष्ट किया कि वह जयदीप तिवारी से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। उसने अपनी इच्छा से पति का घर छोड़ने की बात कही।

पति ने भी दी सहमति
इसके बाद पति शंशाक लखेरा ने भी लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को उसकी इच्छा के अनुसार प्रेमी के साथ जाने की सहमति देता है। उसने इस फैसले को आपसी सहमति का मामला बताया।

ये भी पढ़ें- MP: दमोह में दलित दिव्यांग दूल्हे की रछवाई पर हमला, घोड़े से उतारकर मारपीट; बारात लेकर थाने पहुंचे परिजन

प्रेमी ने भी निभाई जिम्मेदारी
वहीं, जयदीप तिवारी ने भी लिखित रूप में यह स्वीकार किया कि वह अपूर्वा को अपनी पत्नी के रूप में रखेगा और उसकी जिम्मेदारी उठाएगा। पुलिस के अनुसार, तीनों पक्षों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद इसे आपसी सहमति का मामला माना गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने आपत्ति नहीं जताई है।

इसलिए पुलिस ने आवेदन दर्ज कर आगे की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अनोखा मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे बदलते सामाजिक मूल्यों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के नजरिए से देख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे पारंपरिक रिश्तों के लिए चुनौती मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed