{"_id":"67ad524675b45379ba05efab","slug":"madam-of-hostel-in-seoni-district-was-pressurising-her-feet-suspended-after-complaint-seoni-news-c-1-1-noi1218-2622737-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: कन्या आश्रम की शिक्षिका बच्चियों से दबवाती थी पैर, शिकायत के बाद किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: कन्या आश्रम की शिक्षिका बच्चियों से दबवाती थी पैर, शिकायत के बाद किया गया निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सत्येंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि जांच में अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक सुजाता मडके को निलंबित किया गया है। प्रधान पाठक राजकुमार शर्मा को भी नोटिस जारी किया है।
शिकायत करती छात्रा
विज्ञापन
विस्तार
सिवनी जिले के बारापत्थर क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम से लगे कन्या आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) की एक महिला शिक्षक का कक्षा में मासूम बच्चियों से पैर दबवाने का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। अभिभावकों की शिकायत पर जनजातीय कार्य विभाग सिवनी के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने जांच कराने के बाद बुधवार को कार्रवाई करते हुए महिला शिक्षक सुजाता मडके को निलंबित कर दिया।
Trending Videos
कन्या आश्रम के प्रधान पाठक राजकुमार शर्मा को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। निलंबित महिला शिक्षक बच्चियों से पैर दबवाते हुए सीसीटीवी में कैद हुई थी। यह फुटेज अभिभावकों तक पहुंचने के बाद मंगलवार को वे मामले की शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। अभिभावकों ने महिला शिक्षक पर बच्चियों से पैर दबवाने के साथ डांटने, मारने और उसके बेटे की सेवा कराने के भी आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों की शिकायत के बाद कार्रवाई
वहीं, बच्चियों ने रोते हुए कलेक्टर संस्कृति जैन को इस घटना की जानकारी दी थी। उनके निर्देश पर सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने मंगलवार को मंडल संयोजक श्रुति तिवारी को जांच के लिए अभिभावकों के साथ कन्या आश्रम भेजा। जांच अधिकारी के समक्ष कन्या आश्रम की बच्चियों ने महिला शिक्षक की करतूत बताई। इस दौरान अभिभावकों और महिला शिक्षक के बीच जोरदार बहस भी हुई थी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है।
महिला शिक्षक निलंबित, प्रधान पाठक को नोटिस
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सत्येंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि शिक्षक सुजाता मडके को निलंबित कर कार्यालय विकासखंड अधिकारी छपारा में अटैच किया गया है। जांच में अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। प्रधान पाठक राजकुमार शर्मा को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

कमेंट
कमेंट X