{"_id":"647181f4a5763e1c790aad5b","slug":"online-shadi-in-seoni-marriage-in-us-mantras-in-mp-pandit-got-5100-dollar-dakshina-in-digital-marriage-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिवनी में पढ़े मंत्र, US में हुई शादी...अनोखे विवाह में पंडित को मिली 5,100 डॉलर की दक्षिणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिवनी में पढ़े मंत्र, US में हुई शादी...अनोखे विवाह में पंडित को मिली 5,100 डॉलर की दक्षिणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 May 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार
सिवनी जिले में स्थित निवास पर पंडित राजेंद्र पांडे ने लैपटाप पर ऑनलाइन वीडियो कालिंग से जुड़कर विवाह से जुड़े मंत्र पढ़े और हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका में निवासरत लकड़े-लड़की का परिणय हिंदू रीति-रिवाज से करा दिया। ऑनलाइन विवाह कराने पर मिली 4.20 लाख रुपये की दक्षिणा।
सिवनी में पढ़े मंत्र, US में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में रह रहे बुजुर्ग मां-बाप का बेटा अमेरिका में जॉब करता है। वह काम की वजह से इंडिया नहीं आ पा रहा था, तो मां-बाप अमेरिका पहुंचे। वह सिवनी के पंडित राजेंद्र पांडे से ही शादी कराना चाहते थे। राजेंद्र पांडेय ने कंप्यूटर के सामने बैठकर ऑनलाइन मंत्र पढ़ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई। शादी का कार्यक्रम सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक चला। शादी के इस कार्यक्रम के वीडियो गुरुवार को सामने आए हैं।
Trending Videos
सिवनी नगर के बारापत्थर क्षेत्र निवासी सुनील उपाध्याय के सुपुत्र देवांश उपाध्याय और पुणे की रहने वाली सुप्रिया दोनों अमेरिका में जॉब करते हैं। दोनों ही विवाह करना चाहते थे, लेकिन काम की वजह से इंडिया नहीं आ पा रहे थे। उनकी परेशानी को देख सुनील उपाध्याय पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे। अमेरिका में शादी कराने के लिए पंडित जी को खोजा जाने लगा तो सुनील उपाध्याय ने कहा कि वह शादी तो सिवनी के हमारे पंडित जी राजेंद्र पांडेय से ही कराएंगे। यह सुन सब हैरान हो गए, तो तय हुआ कि पंडित जी ऑनलाइन वीडियो कॉल से जुड़ेंगे। वीडियो कॉल पर रहकर ही मंत्र पढ़ शादी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणा में मिले 5100 डॉलर...
अमेरिका में जॉब कर रहे देवांश और सुप्रिया का 67 वर्षीय पंडित राजेंद्र पांडे ने विवाह कराया। पंडित जी को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दक्षिणा भी मिली, लेकिन रुपयों में नहीं डॉलर में। पंडित जी को 5100 अमेरिकी डॉलर दक्षिणा में मिले। पंडित जी ने बताया कि उनके जीवन का पहला अनुभव है, जब उन्होंने विदेश में रह रहे जोड़े की ऑनलाइन शादी कराई है। वह पहले कोरोना काल में चार जोड़ों की शादी ऑनलाइन तरीके से करा चुके हैं। वह कनाडा और अमेरिका में रहने वाले भारत के तीन परिवार के लिए ऑनलाइन सत्यनारायण भगवान की कथा कर चुके हैं।

कमेंट
कमेंट X