Seoni Accident: कुरई बस स्टैंड पर बेकाबू ट्रक का कहर, तीन बाइकें चकनाचूर, एक युवक गंभीर घायल; मची चीख पुकार
सिवनी जिले के कुरई बस स्टैंड पर तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने तीन मोटरसाइकिलों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी जिले के कुरई बस स्टैंड पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में तीनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनियंत्रित ट्रक ने मचाई तबाही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेशनल हाईवे स्थित कुरई बस स्टैंड के पास एक भारी-भरकम ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे खड़ी तथा वहां से गुजर रही मोटरसाइकिलों में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
पढ़ें: 27 बार फोन कर बुलाया, जंगल में पहुंची छात्रा और फिर पत्थर से मारा डाला; चौंकाने वाला खुलासा
CCTV में कैद हुआ हादसा
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बेकाबू ट्रक तेज गति से बाइकों को कुचलते हुए आगे बढ़ जाता है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को मलबे से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बारिश के मौसम में सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
