सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patwari arrested for taking bribe of Rs 6,000trap action of Jabalpur Lokayukta,

Seoni News: छह हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी के धपारा में पटवारी महेंद्र बिसेन को सीमांकन पावती देने के बदले 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त जबलपुर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई हुई। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। 

Patwari arrested for taking bribe of Rs 6,000trap action of Jabalpur Lokayukta,
जांच करती टीम
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिले के बरघाट तहसील अंतर्गत ग्राम धपारा के पटवारी महेंद्र बिसेन को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को पटवारी के शासकीय कार्यालय कक्ष में की गई।

Trending Videos


पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर यह ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया गया। लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि बोरीखुर्द निवासी भगतराम खरे (पिता स्व. भैयालाल खरे) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि धपारा हल्का नंबर 81 एवं 82 के पटवारी महेंद्र बिसेन सीमांकन की पावती देने के बदले 6 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महू आर्मी वॉर कॉलेज में कैमरे में कैद हुआ लेपर्ड, एक हफ्ते पहले से हो रही थी तलाश

शिकायत के अनुसार, आवेदक की पत्नी बैगीन बाई खरे को उनकी माता द्वारा ग्राम पंचायत धपारा स्थित खसरा नंबर 627 में से 1/5 हिस्सा दिया गया था। भूमि का विधिवत सीमांकन हो चुका था, लेकिन पटवारी पावती जारी करने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के तहत जब आवेदक पटवारी के कार्यालय पहुंचा और 6 हजार रुपये दिए, तभी पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई।

आरोपी पटवारी महेंद्र बिसेन (पिता स्व. चैतराम बिसेन, उम्र 51 वर्ष) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। ट्रैप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित जबलपुर लोकायुक्त की पूरी टीम शामिल रही। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed