सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni News: Truck hits bike on Jabalpur-Nagpur highway, four including two children killed

Seoni News: जबलपुर-नागपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नाना-नानी और दो नातिन की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

थाना प्रभारी शत्रुघ्न सिंह पटेल ने बताया कि ट्रक जबलपुर मंडी से सब्जियां लेकर हैदराबाद जा रहा था। इस दौरान घोघरी गांव के पास उसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई। 

Seoni News: Truck hits bike on Jabalpur-Nagpur highway, four including two children killed
हादसे के बाद बदला ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी में जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो बालिकाओं सहित चार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार धूमा थाना क्षेत्र के घोघरी गांव के पास शाम करीब पांच बजे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नाना-नानी और दो नातिनों की मौत हो गई। सभी विवाह समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।  

Trending Videos


थाना प्रभारी शत्रुघ्न सिंह पटेल ने बताया कि ट्रक जबलपुर मंडी से सब्जियां लेकर हैदराबाद जा रहा था। इस दौरान घोघरी गांव के पास उसने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लखनादौन अस्पताल पहुंचाए और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रहलोन गांव निवासी घनश्याम झारिया (50), उसकी पत्नी सुशीला झारिया (45) और दो नातिन अंबिका झारिया (13) व रामदूत झारिया (11) विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वह नेशनल हाइवे पर घोघरी गांव के पास पहुंचे तो ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

थाना प्रभारी शत्रुघ्न सिंह पटेल ने बताया कि देर शाम तकसड़क किनारे पलटे ट्रक को सीधा कर थाना परिसर लाया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed