{"_id":"68416894d93824af9b0b2bfc","slug":"video-of-husband-wife-dispute-at-seoni-railway-station-goes-viral-woman-saves-life-by-boarding-train-seoni-news-c-1-1-noi1218-3026691-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रेलवे स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, चंडीगढ़ से खोजता हुआ पहुंचा था पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रेलवे स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, चंडीगढ़ से खोजता हुआ पहुंचा था पति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
सिवनी रेलवे स्टेशन पर एक हैरान करने वाली घटना हुई। चंडीगढ़ से आई एक महिला के साथ उसके पति ने सबके सामने मारपीट की। उसने महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Meta AI
विज्ञापन
विस्तार
सिवनी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक महिला से उसके पति द्वारा की गई मारपीट का मामला सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना में महिला को सार्वजनिक स्थान पर बाल पकड़कर घसीटा गया और प्लेटफॉर्म पर पटक दिया गया। यह पूरी घटना यात्रियों और स्थानीय लोगों के सामने हुई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
पंजाब से सिवनी पहुंची थी महिला
जानकारी के अनुसार, महिला नेहा चंडीगढ़ (पंजाब) की रहने वाली है। वह किसी कारणवश घर से बिना बताए सिवनी आ गई थी। सोमवार रात जब वह स्टेशन पर मौजूद थी, तभी उसका पति सुखजिंदर सिंह उसे खोजते हुए वहां पहुंचा और उसे समझाकर वापस ले जाने की कोशिश करने लगा। जब नेहा ने इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बदला रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
ट्रेन में चढ़कर बचाई जान
घटना के दौरान कई यात्री और स्थानीय लोग महिला को बचाने दौड़े, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य यात्रियों से भी बदसलूकी की। स्थिति को देखते हुए नेहा ने तुरंत एक खड़ी ट्रेन में चढ़कर खुद को सुरक्षित किया।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुखजिंदर सिंह को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकल गई थी और वह उसे खोजते हुए सिवनी आया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X