{"_id":"68f7322266f7c5c27a0378e3","slug":"a-shocking-incident-in-shahdol-two-sons-killed-their-father-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3540398-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: बेटों ने घोंट दिया पिता का गला, दिवाली की सुबह मौत की खबर से फैली सनसनी; हत्या की वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: बेटों ने घोंट दिया पिता का गला, दिवाली की सुबह मौत की खबर से फैली सनसनी; हत्या की वजह आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Shahdol Crime: शहडोल जिले में दो बेटों ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की वजह चरित्र शंका बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों बबलू और राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दिवाली की सुबह एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर खाड़ा गांव में दो पुत्रों ने मिलकर अपने ही पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र शंका बताई जा रही है।
Trending Videos
दीवाली की सुबह घटी वारदात, पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी तब सामने आई जब पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि प्रेमलाल साहू नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों पुत्रों बबलू साहू और राजकुमार साहू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्र को था पिता के चरित्र पर शक
पुलिस के अनुसार, मृतक प्रेमलाल साहू पिछले कुछ महीनों से अपने बेटे की ससुराल खाड़ा गांव में रह रहा था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। इसी बात को लेकर प्रेमलाल के पुत्रों को शक था कि उनके पिता का सास के साथ प्रेम संबंध है। इतना ही नहीं, बेटों को यह भी शंका थी कि उनके पिता की नीयत उनकी भाभी यानी पुत्र की पत्नी के प्रति भी ठीक नहीं है।
बहू को ससुर ने रोका था मायके से लौटने पर
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बहू अपने मायके गई थी और जब वह वापस ससुराल आने लगी तो प्रेमलाल ने उसे रोक दिया। इसी घटना के बाद बेटों का गुस्सा और संदेह बढ़ गया। उन्होंने इस बारे में चर्चा कर पिता से बात करने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें- MP: अपहरण किया, मारा-पीटा फिर जबरन पिलाई पेशाब, मध्य प्रदेश से सामने आया दलित युवक के साथ बर्बरता का मामला
ससुराल में हुई कहासुनी, फिर घर ले जाकर की हत्या
दिवाली की सुबह दोनों बेटे बबलू और राजकुमार खाड़ा गांव पहुंचे, जहां एक भाई का ससुराल है। वहां पिता प्रेमलाल से उनका विवाद हुआ। पहले दोनों ने पिता की पिटाई की और जब ससुराल वालों ने बीच-बचाव किया तो वे पिता को अपने साथ रामपुर घर ले गए। वहां दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस जांच में खुलासा, पीएम रिपोर्ट से तय होगी पुष्टि
थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पिता की हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या का कारण चरित्र शंका प्रतीत होता है। पुलिस ने दोनों पुत्रों को हिरासत में लेकर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और खुलासे की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- भस्म आरती से पहले मौत: अचानक गिरा महाकाल भक्त... फिर न उठा, डॉक्टर ने बताया सच; कुछ घंटे पहले किया था यह काम
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X