सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An entire tiger family was destroyed in Kanha, Mandla district, with five tigers, including a tigress,

संकट में टाइगर स्टेट का ताज! कैसे उजड़ा कान्हा में बाघ का परिवार? नौ दिन में बाघिन समेत पांच मौतों से हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

कान्हा टाइगर रिजर्व में अमाही बाघिन T-141 और उसके आखिरी शावक की मौत से वन्यजीव जगत में हड़कंप मच गया है। नौ दिनों के भीतर पूरे बाघ परिवार के खत्म होने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पढ़ें टाइगर स्टेट के ताज को संकट में डालने वाली ये पूरी खबर

An entire tiger family was destroyed in Kanha, Mandla district, with five tigers, including a tigress,
वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रेमियों को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार को अमाही बाघिन T-141 और उसके आखिरी बचे शावक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही महज नौ दिनों के भीतर इस बाघ परिवार के सभी पांच सदस्य खत्म हो गए, जिससे वन विभाग और पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending Videos


इलाज के बावजूद नहीं बच सकी जिंदगी
बाघिन और उसके इकलौते बचे शावक को गंभीर हालत में मुक्की क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। लेकिन बुधवार सुबह बाघिन ने दम तोड़ दिया, जबकि शाम को शावक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें कब-कब हुई मौते
बाघ परिवार में मौत का सिलसिला 21 अप्रैल से शुरू हुआ था। लेकिन कब थमेगा ये बड़ा सवाल है? चलिए बता रहे हैं कब और किस शावक की मौत हुई है।
▪️ 21 अप्रैल-पहले शावक की मौत
▪️ 24 अप्रैल-दूसरा शावक मृत मिला
▪️ 25 अप्रैल-तीसरे शावक ने दम तोड़ा
▪️ 29 अप्रैल सुबह-बाघिन की मौत
▪️ 29 अप्रैल शाम-आखिरी शावक की भी मौत

फेफड़ों में संक्रमण बना वजह!
पार्क प्रबंधन के मुताबिक, मृत बाघिन की उम्र 8 से 10 साल के बीच थी, जबकि शावक की उम्र 15 से 18 महीने बताई गई है। शुरुआती जांच में फेफड़ों में गंभीर संक्रमण मौत की बड़ी वजह माना जा रहा है। दोनों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, ताकि संक्रमण की असली वजह सामने आ सके।

ये भी पढ़ें- MP News: ट्रॉली पर चढ़े सीएम, किसानों से सीधे संवाद…सामने आया मोहन यादव का अलग अंदाज

अब उठ रहे बड़े सवाल?
एक ही बाघ परिवार के सभी सदस्यों की लगातार मौत ने कान्हा की सुरक्षा, स्वास्थ्य मॉनिटरिंग और वन्यजीव प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर संक्रमण इतना घातक कैसे हुआ.? क्या समय रहते बीमारी की पहचान नहीं हो सकी? और क्या इस त्रासदी को रोका जा सकता था.? इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन फिलहाल कान्हा ने अपना एक पूरा बाघ परिवार खो दिया है, जिससे वन्यजीव संरक्षण पर चिंता गहरा गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed