{"_id":"69b03a181576e3b40505478d","slug":"a-speeding-pickup-crushed-a-couple-riding-a-bike-killing-them-on-the-spot-the-driver-absconded-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4035399-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौके पर दोनों की मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौके पर दोनों की मौत; चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल के बुढार क्षेत्र के पडरिया गांव में तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
घटना स्थल पर पड़ी बाइक।
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी केशवाही के ग्राम पडरिया में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार महिला और पुरुष को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दंपती अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए और वाहन उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने लगी गर्मी, पारा 39 डिग्री,सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा तापमान
सूचना मिलते ही चौकी केशवाही पुलिस और बुढार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की वजह से हुआ है, जो टक्कर मारने के बाद चालक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और अन्य थानों को भी अज्ञात वाहन की जानकारी दे दी है ताकि उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला और पुरुष पति-पत्नी थे और पास के ही गांव के रहने वाले थे। दोनों किसी काम से बाहर गए थे और बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X