सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man set himself on fire by pouring petrol on himself in Deolaund, died during treatment.

Shahdol News: देवलौंद में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया चक्काजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से आहत युवक ने खुद को आग लगा ली, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

A young man set himself on fire by pouring petrol on himself in Deolaund, died during treatment.
लोगों से बातचीत करती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
Trending Videos


पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया
जानकारी के अनुसार देवलौंद के बाणसागर वार्ड क्रमांक 9 निवासी रवि कचेर का 2 अप्रैल को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और घर न जाकर अपनी परिचित महिला के घर चली गई। अगले दिन रवि कचेर पत्नी को लेने वहां पहुंचा और उसे घर चलने के लिए मनाने लगा, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरा-तफरी मच गई
पत्नी के मना करने से आहत रवि कचेर ने गुस्से और मानसिक तनाव में आकर अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और खुद पर डालकर आग लगा ली। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई और परिजन तथा स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में देवलौंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Anuppur Building Collapse: लॉज की तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका

उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और बाद में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत से पहले दिए गए बयान में युवक ने कुछ लोगों पर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को जब युवक का शव देवलौंद लाया गया तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed