फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Audio of bribe demand goes viral; Papaundh police station constable suspended.

Shahdol News: रिश्वत के कथित ऑडियो ने मचाया हड़कंप, शहडोल एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

Sat, 08 Aug 2026 10:10 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 10:10 AM IST
सार

शहडोल के पपौंध थाने में पदस्थ आरक्षक सुरेश सिंह का कथित रिश्वत मांगने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने कार्रवाई की है। एसपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Audio of bribe demand goes viral; Papaundh police station constable suspended.
आरक्षक सुरेश सिंह।

विस्तार

शहडोल के पपौंध थाना में पदस्थ एक आरक्षक का कथित तौर पर रिश्वत मांगने से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एसपी ने आरक्षक क्रमांक 608 सुरेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


जानें क्या कहा गया था?
जानकारी के अनुसार, हाल ही में आरक्षक सुरेश सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह एक मामले में पीड़ित पक्ष से कथित तौर पर पांच हजार रुपये की मांग करता सुनाई दे रहा है। ऑडियो में आरक्षक द्वारा पीड़ित से कहा जा रहा है कि रुपये देने पर काम हो जाएगा। यदि काम नहीं हुआ तो रुपये वापस करने की बात भी कही गई थी। हालांकि, वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें हुई बातचीत की परिस्थितियों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। इसके बाद आरक्षक 608 सुरेश सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने का आदेश दिया गया। विभागीय स्तर पर मामले की जांच भी की जा रही है।

पुलिसकर्मियों को पब्लिक से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले के सभी थाना और पुलिस चौकियों में पदस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। पुलिस जनता की सहायता और सुरक्षा के लिए है। यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा आम लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें- Ujjain News: महाकाल दरबार में सीएम मोहन यादव, महिलाओं को रोजगार और न्यायिक व्यवस्था को मिली नई सौगात

पपौंध थाने के आरक्षक पर हुई कार्रवाई को इसी सख्त रुख से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस विभाग में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही बनाए रखना प्राथमिकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed