फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Two Arrested in Shahdol for Cooking deer Meat Sent to Judicial Custody

MP News: घर में पक रहा था चीतल का मांस! वन विभाग ने दी दबिश, बर्तन से अवशेष बरामद; दो आरोपियों को जेल

Mon, 03 Aug 2026 09:47 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

शहडोल के खन्नौधी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने चीतल के अवैध शिकार का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के घर से पका हुआ चीतल का मांस और उसका एक सींग बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
MP News Two Arrested in Shahdol for Cooking deer Meat Sent to Judicial Custody
वन विभाग की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल के खन्नौधी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने चीतल के शिकार के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के घर से पका हुआ चीतल का मांस और एक सींग बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। शिकार किस स्थान पर हुआ, इसकी अभी जांच जारी है। 
विज्ञापन


चीतल का मांस पकाकर खा रहा था युवक
दक्षिण वनमंडल शहडोल के खन्नौधी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलदा में वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि गांव निवासी बंसीलाल बैगा (42) अपने घर में चीतल का मांस पकाकर खा रहा है।
विज्ञापन


वन्यजीव अवशेषों को जब्त किया
वन विभाग की टीम ने बंसीलाल के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान झोपड़ी में रखे बर्तन से पके हुए चावल के साथ चीतल का मांस बरामद हुआ। वहीं घर के अंदर से चीतल का एक सींग भी मिला। जब वन अधिकारियों ने इन अवशेषों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बरामद वन्यजीव अवशेषों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया
पूछताछ में बंसीलाल ने बताया कि उसने गांव के ही संतोष सिंह (31) के साथ मिलकर चीतल का मांस खाया था। इसके आधार पर वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों ने मांस लाया कहा से और शिकार कहा हुआ अभी जांच जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल शहडोल भेज दिया गया।


ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव का फैसला आज: एक सीट का परिणाम, लेकिन 2028 की राजनीति को देगा बड़ा संकेत; तय होगी आगे की रणनीति

वन विभाग के अनुसार कार्रवाई वन संरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह और दक्षिण वनमंडल की डीएफओ श्रद्धा पन्द्रे के निर्देशन में की गई। अभियान में वन परिक्षेत्राधिकारी, वनपाल, वनरक्षक और अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed