सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmer dies tragically after wall collapses, accident occurs while tying cattle

Shahdol News: दीवार गिरने से किसान की मौत, मवेशी बांधते समय रस्सी में लगा झटका और भरभराकर गिर गई ईंटें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्यौहारी के आखेटपुर गांव में 53 वर्षीय किसान अयोध्या कोल की दीवार गिरने से मौत हो गई। मवेशी बांधते समय झटके से कमजोर दीवार ढह गई और वे मलबे में दब गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  

Farmer dies tragically after wall collapses, accident occurs while tying cattle
घटनास्थल पर पड़ा मलवा।
विज्ञापन

विस्तार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के आखेटपुर गांव में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसे में 53 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान मवेशी को घर के पास स्थित एक पुराने सार की दीवार में बांध रहा था तभी उसी समय अचानक दीवार गिरने से उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना से गांव में शोक की लहर है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार आखेटपुर निवासी अयोध्या कोल पिता स्व. रामप्यारे कोल मंगलवार सुबह रोज की तरह मवेशियों को जंगल चराने ले गए थे। देर शाम करीब 7 बजे वे मवेशियों को लेकर घर लौटे और उन्हें सार में बांधने लगे। एक मवेशी को उन्होंने दीवार में लगे लोहे के सहारे बांध दिया था। इसी दौरान मवेशी ने अचानक जोरदार झटका दिया और रस्सी छुड़ाने की कोशिश की। झटके के कारण कमजोर दीवार अचानक भरभराकर किसान के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कट्टे के बल पर व्यापारी से लाखों की लूट, कुमैरिया-परसोरिया मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम

दीवार के मलबे में दबने से अयोध्या कोल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed