{"_id":"69fec9442dbc2197b40a5b17","slug":"horrific-road-accident-in-byauhari-young-man-killed-two-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4259096-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: ब्यौहारी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 19 वर्षीय युवक की मौत; दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: ब्यौहारी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 19 वर्षीय युवक की मौत; दो गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सूखा निवासी 19 वर्षीय शिवांश सोनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गौरव और बिफूल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें
जानकारी के अनुसार यह हादसा ब्यौहारी न्यायालय के सामने हुआ, जहां आमने-सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सूखा निवासी शिवांश सोनी (19) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
छह लोग थे सवार, दो की हालत गंभीर
पुलिस के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलों में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में गौरव और बिफूल नाम के युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने बहाल कराया। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X