फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Human skeleton of a woman found on the banks of the Son River; suspected to be 10 days old.

Shahdol News: सोन नदी किनारे मिला महिला का नर कंकाल, 10 दिन पुराना होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Tue, 14 Jul 2026 02:12 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोन नदी किनारे एक महिला का नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शव करीब 10 दिन या उससे अधिक पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Human skeleton of a woman found on the banks of the Son River; suspected to be 10 days old.
घटना स्थल की तस्वीर।

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पोड़ी कला गांव के पास स्थित सोन नदी के किनारे एक महिला का नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम सरपंच और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 10 दिन या उससे अधिक पुराना हो सकता है। शव का अधिकांश हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका है और शरीर पर बहुत कम मांस बचा है। शव पर कपड़े भी नहीं मिले, जिससे मृतका की पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। हालांकि हाथों में पहनी हुई चूड़ियों और अन्य वस्तुओं के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि यह महिला का शव है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना या अन्य किसी कारण से मौत की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Supreme Court: भोजशाला परिसर में नमाज पर रोक जारी, राज्य सरकार को परिसर के पास नई जगह देने का निर्देश


जानें ब्यौहारी थाना प्रभारी ने क्या कहा?
ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस समय पुलिस की पहली प्राथमिकता मृतका की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कराया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतका के संबंध में कोई सुराग मिल सके।

पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed