{"_id":"68e20d560aef93d8650ceb65","slug":"kiosk-bank-in-budhar-burgled-thousands-of-rupees-stolen-police-launch-investigation-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3483314-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बुढार में किओस्क बैंक में सेंधमारी, 40 हजार ले गए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बुढार में किओस्क बैंक में सेंधमारी, 40 हजार ले गए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
बुढार थाना क्षेत्र के किओस्क बैंक की दीवार में सेंध मारकर चोरी की वारदात हुई है, जिसमें नगद 40 हजार रुपए चोरी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर बुढार पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना बालबाड़ी परिसर में घटी है।
सेंध लगाकर अंदर घुसे चोर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुढार थाना क्षेत्र में लगातार चोरो का खौफ बरकरार है आए दिन बुढार में चोरी की घटना सामने आ रही है। अब बुढार थाना क्षेत्र के बालबाड़ी परिसर में स्थित एसबीआई के किओस्क बैंक में चोरों ने सेंध मारकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कियोस्क संचालक संजय कुमार जैन की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित संजय कुमार जैन ने बताया कि वह बुढार नगर में रहते हैं और उनका एसबीआई का किओस्क बैंक बालबाड़ी परिसर में स्थित है। वह दुकान बंद कर शाम को घर गए, और सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर उठाते ही उनके होस उड़ गए। अंदर की ओर दीवार में एक छेद था, जिसके बाद पीड़ित ने कैश काउंटर चेक किया, जिसमें रखे 40 हजार नकद चोरी हो चुके थे। घटना की शिकायत पुलिस से की गई, जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की है।
यह भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: ज्यादातर बच्चों को डॉक्टर प्रवीण सोनी ने लिखी थी दवा, गिरफ्तार, अब तक 14 की मौत; कंपनी पर भी केस
पुलिस ने कहा कि किओस्क बैंक मे पीछे की ओर से दीवार में सेंध मार कर चोरी की वारदात हुई है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं, जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X